Add

  • BREAKING NEWS

    इमामगंज प्रखंड के सभी कोचिंग, हाई स्कूल, कॉलेज, एवं निजी शिक्षण संस्थान के संचालक/ प्राचार्य की कुशल युवा कार्यक्रम के समीक्षा हेतु 23 जनवरी को बैठक

    इमामगंज (गया) बिहार सरकार के द्वारा चल रहे कुशल युवा कार्यक्रम में भागीदारी को लेकर  इमामगंज प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी सह सहायक समाहर्त्ता (IAS) श्री कथावते मयूर अशोक  के द्वारा दिनांक 23 जनवरी 2020 बृहस्पतिवार को इमामगंज के टाउन हॉल में प्रखंड के सभी कोचिंग, हाई स्कूल, कॉलेज, एवं निजी शिक्षण संस्थान के संचालक/ प्राचार्य  की एक बैठक बुलाया गया है। इस बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा कुशल युवा कार्यक्रम की समीक्षा की जाएगी एवं  इमामगंज प्रखंड के अधिक से अधिक युवाओं को इस योजना का लाभ कैसे दिलाया जाए इस पर कार्य योजना बनाया जाएगा। सभी शिक्षण संस्थान को भेजे गए पत्र के अनुसार संस्थान के प्रधान को इस बैठक में उपस्थिती अनिवार्य हैं ।

    Ads

    Bottom ads