Add

  • BREAKING NEWS

    प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री कथावते मयूर अशोक ने युवाओं को कुशल युवा कार्यक्रम से होने वाले फायदे बताया



    इमामगंज  (गया)  शनिवार 11 जनवरी 2019 को लोक कला विकास मंच इमामगंज में कुशल युवा कर्यक्रम के डॉक्यूमेंट सत्यापन हेतु DRCC जाने के लिए जिला पदाधिकारी के द्वारा बस उपलब्ध करवाया गया जिसमें संस्था की ओर से 50+
    कैंडिडेट को DRCC भेज गया ।

    इस उपलक्ष्य पर प्रखंड के प्रशिक्षु IAS सह प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री कथावते मयूर अशोक ने  युवाओं को कुशल युवा कार्यक्रम से होने वाले फायदे के बारे में बताया और उनका मार्गदर्शन भी किये साथ ही साथ हरी झंडी दिखाकर बच्चों को DRCC रवाना किया । इस मौके पर संस्था के सचिव श्री सुमन कुमार , मो शारीक ,हिमांशु सिन्हा, फरीद खान, के साथ साथ सभी सदस्य मौजूद रहे और साथ ही साथ मार्गदर्शक के रूप में अवधेश प्रसाद भी मौजूद रहे जिन्होंने बच्चों का मार्गदर्शन किया ।
    साथ ही साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी इमामगंज ने लोक कला विकास मंच इमामगंज स्थित सेंटर जाकर स्वयं निरीक्षण किये और छात्रों का चल रहे ट्रेनिंग का जायजा लिया । उन्होंने बताया कि लोक कला विकास मंच ने जो  बच्चों के कौशल विकास के लिए किए कार्य किया है वो काफी सराहनिय है।

    Ads

    Bottom ads