19 जनवरी 2020 को बनने वाले मानव श्रृंखला में शामिल होंगे कुशल युवा कार्यक्रम प्रशिक्षण केंद्र, इमामगंज के 500 युवा
इमामगंज (गया) आगामी 19 जनवरी 2020 को बनाने वाला विश्व की सबसे लंबी मानव श्रृंखला में लोक कला विकास मंच द्वारा संचालित कुशल युवा कार्यक्रम प्रशिक्षण केंद्र के 500 युवा शामिल होंगे। इसकी जानकारी देते हुए लोक कला विकास मंच के सचिव सुमन कुमार ने बताया कि, प्रखंड विकास पदाधिकारी, इमामगंज से चर्चा के उपरांत यह निर्णय लिया गया। कुशल युवा कार्यक्रम, इमामगंज एवं रानीगंज में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे एवं कर चुके 500 युवा 19 जनवरी 2020 को सामाजिक कुरीतियां, नशा मुक्ति, जल जीवन हरियाली, दहेज प्रथा एवं बाल विवाह उन्मूलन के लिए बन रहे विश्व की सबसे लंबी मानव श्रृंखला में शामिल होंगे।
बिहार की जनता हमेशा से ही इतिहास रचती रही है और इमामगंज के युवा भी बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। नशा मुक्ति के पक्ष में 21 जनवरी 2017 को बिहार ने दुनिया की सबसे बड़ी मानव श्रृंखला बनाई। फिर सामाजिक कुरीतियां दहेज प्रथा एवं बाल विवाह उन्मूलन के लिए इस धरती ने 21 जनवरी 2018 को सबसे लंबी मानव श्रृंखला की सफलता को दोहराया।
आज जलवायु परिवर्तन पूरे मानव जाति के अस्तित्व के लिए गंभीर चुनौती है। जब तक जल और हरियाली है तभी तक इस पृथ्वी पर जीवन सुरक्षित है। जल और हरियाली के बिना चाहे मनुष्य हो या जीव-जंतु या पशु-पक्षी किसी के अस्तित्व की कल्पना नहीं की जा सकती है। जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को कम करने इसके कारण उत्पन्न विकट स्थिति का सामना करने जल का संचयन एवं इसके स्रोतों का संरक्षण मौसम के अनुकूल फसल चक्र अपनाने अक्षय ऊर्जा और हरित आवरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बिहार सरकार जल जीवन हरियाली अभियान चला रही है। साथ ही 24524 करोड़ की जल जीवन हरियाली कार्य योजना को अगले 3 वर्षो तक मिशन मोड में लागू किया जा रहा है।
इसी क्रम में एक बार फिर बिहार इतिहास रचने जा रहा है अब दोनों मुद्दों के साथ हमें पर्यावरण के प्रति जनचेतना को प्रदर्शित करना है।



