दांगी वर्ल्ड क्लासेस इमामगंज में अभिभावक, शिक्षक और बच्चों का बैठक, आईटीआई में पासआउट बच्चों को दिया गया प्रमाण-पत्र
इमामगंज (गया) दांगी वर्ल्ड ऑर्गेनाइजेशन के द्वारा संचालित दांगी वर्ल्ड क्लासेस इमामगंज में अभिभावक, शिक्षक और बच्चों के बीच रविवार को एक बैठक की गई, जिसमें मुख्य रूप से दांगी वर्ल्ड क्लासेज में होने वाले कठिनाइयों एवं दांगी वर्ल्ड क्लासेज को और गति देने तथा संघ को सुचारू रूप से कैसे चलाया जाए, इस पर विचार विमर्श किया गया।
वहीं इस बैठक में जगलाल आईटीआई इमामगंज के पास आउट बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया।
इस बैठक में मुख्य रूप से डी. डबलू ओ. के संस्थापक दांगी प्रेम कुमार विद्यार्थी जी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष संतोष कुमार जयंत जी, जिला अध्यक्ष मणिभूषण दांगी, अखिल भारतीय दांगी क्षत्रिय संघ गया जिला उपाध्क्ष महेंद्र प्रसाद दांगी, बांकेबाजर प्रखंड अध्यक्ष-अमरेंद्र कुमार सिन्हा, सचिव-चितरंजन कुमार के आलावा जगन्नाथ उच्य विद्यालय जुरी बांकेबाज़र के प्रधानाध्यापक महेश्वर प्रसाद, प्रवीण सर, गोतम सर , रविरंजन सर, सचिदानंद सर प्रमोद कुमार पत्रकार, दांगी शेखर राजा, लोक कला विकास मंच के सचिव सुमन कुमार, जगलाल आई.टी.आई. के निदेशक अविनाश महतो, अरविंद महतो प्राचार्य विष्णु साव, इंजीनियर मुकुल कुमार दांगी, अजित कुमार, मंटू जी, संतोष कुमार सरिता कुमारी, सुधा देवी के आलावा दर्जनों अभिवावकों एवं बच्चे बच्चियों मोजूद थे।