Add

  • BREAKING NEWS

    प्रखंड विकास पदाधिकारी, इमामगंज कथावते मयूर अशोक की अध्यक्षता में विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्यों तथा निजी कोचिंग संचालकों की बैठक


    इमामगंज(प्रतिनिधि)। इमामगंज प्रखंड के टाउन हाॅल में गुरुवार को बिहार सरकार के सात निश्चय योजना के तहत संचालित कुशल युवा कार्यक्रम को लेकर बीडीओ कथावते मयूर अशोक की अध्यक्षता में विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्यों तथा निजी कोचिंग संचालकों के साथ बैठक की गई। बैठक को संबोधित करते हुए बीडीओ श्री अशोक ने आगामी 5 फरवरी तक इस योजना के तहत प्रखंड क्षेत्र में पांच सौ बच्चों का  निबंधन करवाने का निर्देश दिया।

    कार्यशाला का उद्घाटन करते बीडीओ
    मौके पर उपस्थित डीएसएम पंकज कुमार, डीआरसीसी से रमण कुमार रमण व लोक कला विकास मंच के सचिव सुमन कुमार, मो. तारिक ने कुशल युवा कार्यक्रम के बारे में सभी शिक्षकों को विस्तृत रुप से बताया। इस मौके पर इमामगंज प्रखंड से 50 से ज्यादा शिक्षक ने बैठक में भाग लिया। बैठक में समाजसेवी अवधेश प्रसाद, मो. शारिक, हिमांशु सिन्हा, फरीद खान, रौशन कुमार, दीपक कुमार सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

    Ads

    Bottom ads