जिला स्तरीय नियोजन सह मार्गदर्शन मेला 14 एवं 15 फरवरी को, गया कॉलेज खेल परिसर, गया में
गया (एक प्रतिनिधि) श्रम संसाधन विभाग बिहार सरकार के द्वारा दिनांक 14 एवं 15 फरवरी 2020 को पूर्वाहन 10:00 बजे से 4:00 बजे तक, गया कॉलेज गया खेल परिसर में दो दिवसीय जिला स्तरीय नियोजन सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया गया है। नियोजन मेला में आठवां से लेकर स्नातक एवं तकनीकी छात्रों के लिए रोजगार के अवसर हैं। इस आयोजन में हजारों की संख्या में रोजगार को इच्छुक छात्र-छात्राओं को रोजगार दिलाने के लिए 25 से 30 निजी क्षेत्र की कंपनियां भाग ले रही है। जिसमें सेवा, विनिर्माण, सुरक्षा, सेल्स, मार्केटिंग, तकनीकी इत्यादि क्षेत्रों में रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। वही इस रोजगार मेले में प्रवेश से लेकर चयन की प्रक्रिया पूर्णत: निशुल्क है। इस बारे में सहायक निदेशक नियोजन अवर प्रादेशिक नियोजनालय गया भरत जी राम ने बताया की आवेदक को एनसीएस पोर्टल पर निबंधित होना अनिवार्य है। मेले में आवेदक अपने साथ बायोडाटा योग्यता संबंधी प्रमाण पत्र की छाया प्रति एवं पासपोर्ट साइज का फोटो साथ लेकर आएंगे।
