पब्लिक उच्च विद्यालय रानीगंज में मुख्यमंत्री के सात निश्चय के अंतर्गत कॉन्सलिंग शिविर का आयोजन 5 फरवरी को
इमामगंज (गया) मुख्यमंत्री के सात निश्चय के तहत "आर्थिक हल युवाओं को बल" के अंतर्गत स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, स्वयं सहायता भत्ता एवं कुशल युवा कार्यक्रम के लिए प्रखंड के मैट्रिक पास 15 से 28 वर्ष के युवाओं को योजना की जानकारी देने हेतु पब्लिक उच्च विद्यालय रानीगंज मैं 5 फरवरी 2020 को काउंसलिंग कैंप का आयोजन किया गया है।
प्रखंड विकास पदाधिकारी सह सहायक समाहर्ता इमामगंज द्वारा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, इमामगंज को आदेशित किया गया है, कि प्रखंड क्षेत्र के सभी सरकारी विद्यालय एवं निजी कोचिंग संचालकों को सूचित करते हुए उक्त काउंसलिंग कैंप में प्रखंड के पात्र लाभार्थी युवाओं उपस्थिति सुनिश्चित की जाए, वही प्रखंड के सभी पंचायत प्रतिनिधियों यथा पंचायत समिति सदस्य, मुखिया, सरपंच एवं वार्ड सदस्य को निर्देशित किया गया है अपने क्षेत्र के पात्र लाभार्थी युवाओं के साथ उक्त कैंप में उपस्थित होना सुनिश्चित करें।
इस कैंप में इमामगंज प्रखंड के युवाओं को युक्त योजनाओं की जानकारी तो मिलेगी ही साथ साथ योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु आवेदन भी लिया जाएगा।
विदित हो कि इमामगंज प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी सह सहायक समाहर्त्ता (IAS) श्री कथावते मयूर अशोक के द्वारा दिनांक 23 जनवरी 2020 बृहस्पतिवार को इमामगंज के टाउन हॉल में प्रखंड के सभी कोचिंग, हाई स्कूल, कॉलेज, एवं निजी शिक्षण संस्थान के संचालक/ प्राचार्य की एक बैठक बुलाया गया था। इस बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा कुशल युवा कार्यक्रम की समीक्षा की गई थी एवं इमामगंज प्रखंड के अधिक से अधिक युवाओं को इस योजना का लाभ कैसे दिलाया जाए इस पर कार्य योजना बनाया गया था। जिसके तहत इमामगंज प्रखंड से अधिकतम युवाओं को इस योजना का लाभ दिलाने हेतु कोचिंग संचालकों द्वारा सहमति दी गई थी और कोचिंग में पढ़ने वाले हैं छात्र छात्राओं को इसी योजना में नामांकन हेतु ऑनलाइन निबंधन किया जा रहा है।