Add

  • BREAKING NEWS

    डीडीसी ने इमामगंज में ग्यारह क्वारंटाइन सेंटरों का किया निरीक्षण

    शनिवार को तेलंगाना से आये 46 मजदूरों को स्थानीय सीएचसी में जांच के बाद उन्हें गाड़ी से क्वारंटाइन सेंटर पर नहीं भेज जाने से क्षुब्ध हो कर भागे मजदूर की खबर प्रकाशित होने के बाद रविवार को डीडीसी किशोरी चौधरी इमामगंज पहुंचे। 11 क्वारंटीन सेंटर का औचक निरीक्षण किया। 
    डीडीसी ने सबसे पहले प्रखंड मुख्यालय स्थित क्वारंटाइन सेंटर संजय गांधी कॉलेज इमामगंज का निरीक्षण किया। इसके बाद पंडरिया, दुबहल, झिकटिया, रानीगंज, विकोपुर, लावावार, मंझौली, सलैया, आदि कवारंटाइन सेंटरों का जांच किया। इस सम्बंध डीडीसी श्री चौधरी ने बताया कि बताया कि सभी सेंटरों पर थोड़ी बहुत व्यवस्था में कमी पायी गयी है। उन्होंने बताया कि प्रवासियों को पहुंचने के तुरंत बाद उन्हें क्वारंटाइन सेंटर पर रहने की पूरी व्यवस्था नहीं हो पा रही है। उन्हें बरतन,मच्छरदानी, बेड आदि सामान काफी देर बाद मिलता है। वहीं क्वारंटाइन सेंटरों पर पर्याप्त मात्रा में शौचालय की व्यवस्था नहीं है।

    Ads

    Bottom ads