Add

  • BREAKING NEWS

    सीएम नीतीश ने कहा श्रमिक स्पेशल ट्रेन की संख्या बढ़ाई जाए

    प्रधानमंत्री के साथ बैठक में सीएम नीतीश के साथ-साथ अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने लॉकडाउन को बढ़ाने की अपील की है। वहीं सीएम नीतीश ने कहा कि इस महीने के अंत तक बिहार से एक भी पैसेंजर ट्रेन का परिचालन शुरू नहीं होगा। केवल मजदूरों का लाने वाले स्पेशल ट्रेन के परिचालन की इजाजत है। 
    वहीं उन्होंने केंद्र सरकार से यह अपील की कि श्रमिक स्पेशल ट्रेन की संख्या बढ़ाई जाए जिससे जल्द से जल्द मजदूर वापस आ सकें। बहरहाल अब देखना होगा कि क्या सीएम नीतीश कोई बड़ा फैसला लेते हैं। या इस बार भी एक बार फिर से केंद्र की ओर से कोई बड़ा फैसला लिया जाता है।

    Ads

    Bottom ads