Add

  • BREAKING NEWS

    मुख्यमंत्री ने पीएम की मीटिंग में यह कहा - बिहार में बाहर से आ रहे बिहारियों की वजह से फैल रहा है कोरोना

    मुख्यमंत्री ने पीएम की मीटिंग में यह कहा है कि बिहार में बाहर से आ रहे बिहारियों की वजह से कोरोना फैल रहा है। ऐसे में अगर सतर्कता नहीं बरती गई और सही तरीके से जांच नहीं की गई तो बिहार की स्तिथि बदतर हो सकती है।
    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लॉकडाउन को लेकर एक बड़ा फैसला ले सकते हैं। देश में लॉकडाउन की घोषणा से पहले ही सीएम ने बिहार के जिला हेडक्वार्टर्स और ब्लॉक में लॉकडाउन की घोषणा की थी।
    नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री मोदी से 31 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने की अपील की है. नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में अप्रवासी बिहारियों के आने पर अगर सही तरीके से नहीं जांच की गई तो बिहार की स्थिति सबसे खराब हो सकती है. सीएम की अपील के बाद यह कयास लगाए जा रहे हैं कि बिहार में 31 मई तक लॉकडाउन की अवधि को बढ़ाया जा सकता है. इस बैठक में सीएम ने आगे कहा कि केंद्र जो भी निर्णय लेगी बिहार सरकार उसके साथ है, लेकिन मेरी सलाह है कि लॉकडाउन का विस्तार मई के अंत तक किया जाये. 

    Ads

    Bottom ads