Add

  • BREAKING NEWS

    शेरघाटी मोरहर नदी पुल से एक बुजुर्ग महिला का शव बरामद

    शेरघाटी से कौशलेन्द्र कुमार 
    शेरघाटी शहर के मोरहर नदी पुल के पास से शेरघाटी पुलिस ने बुधवार को एक बुजुर्ग महिला का शव बरामद की है। थानाध्यक्ष रमेंद्र कुमार ने बताया कि महिला की पहचान शकीला खातून उम्र लगभग 62 वर्ष ग्राम चंदरी थाना प्रतापपुर जिला चतरा झारखंड के रूप में हुई है।
    फिलहाल वह अपने बेटी दामाद के साथ हमजापुर में रह रही थी। दामाद औरंगजेब के अनुसार वह दो दिन से गायब थी। वह दिमाग़ी रूप से कमजोर थी। कुमार ने कहा कि शरीर पर कोई निशान नहीं है। सम्भावना हैं कि वह रोजे में होगी। लू लहर के चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल अस्पताल गया भेज दिया गया है। 

    Ads

    Bottom ads