Add

  • BREAKING NEWS

    एक शिक्षक और एक प्रवासी मजदूर की सड़क हादसे में मौत

    रंजीत कुमार दास (फ़ाइल फोटो)
    शेरघाटी से कौशलेन्द्र कुमार 
    शेरघाटी थाना क्षेत्र के दो युवकों की मौत दो अलग अलग सड़क हादसे में हो गयी। दोनों घटनाएं मंगलवार की रात की है। शेरघाटी सर्किल इंसपेक्टर सह थानाध्यक्ष रमेंद्र कुमार ने बताया कि बुधवार को दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल अस्पताल गया भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि थानाक्षेत्र के तेतरिया गांव का चंदन मण्डल पिता गणेश मण्डल उम्र लगभग 28 वर्ष जीटी रोड स्थित करमाईंन के समीप राजापुल के पास किसी अज्ञात वाहन के चपेट में आ गया। घटना आठ बजे रात्री की है। जख्मी हालत में उसे अनुमंडल अस्पताल शेरघाटी लाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद बाद उसे मगध मेडिकल गया रेफर किया गया था। लेकिन ले जाते समय उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। चन्दन प्रवासी मजदूर है। जो 14 दिन पहले राजस्थान के जयपुर से लौटा था। मंगलवार के सुबह ही 14 दिन पूरा होने पर क्वारण्टाईन से छुटी दी गई थी। क्वारण्टाईन सेंटर गोपालपुर से छूटने के बाद वह आमस की ओर क्यों गया था। यह किसी को पता नहीं चल रहा है। पुलिस छानबीन में जुटी है। चंदन का घर शेरघाटी का तेतरिया है। जिसका रास्ता चेरकी या गोपालपुर रोड है। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
    दूसरी घटना थानाक्षेत्र के कचौड़ी गांव की है। गुरारू मध्य विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक रंजीत कुमार दास विद्यालय को क्वारण्टाईन सेंटर बनाये जाने पर विद्यालय की सफाई कर लौट रहे थे। अपने घर से चंद मीटर की दूरी पर वे नयनबीघा कचौड़ी मोड़ पर सड़क हादसे के शिकार हो गए। बताया जाता है कि मोड़ पर असन्तुलित होकर बाइक सड़क से नीचे खेत के गढ़े में जा गिरी। बाइक की तेज आवाज और अचानक खेत में बाइक की जलती लाइट देख ग्रामवासी पहुंचे। दास तबतक अचेत हो चुके थे। स्वजनों और ग्रामीणों ने घायलावस्था में अनुमंडल अस्पताल शेरघाटी लाये जहां इलाज के क्रम में मौत हो गई। दो युवकों की मौत से शेरघाटी के दो गांव में मातम पसरा है। शेरघाटी विधायक विनोद प्रसाद यादव ने मृतक के आश्रितों से मिलकर उन्हें मदद का भरोसा दिया है। कचौड़ी पंचायत के मुखिया पार्वती देवी ने शिक्षक और प्रवासी मजदूर के मौत पर दुःख व्यक्त किया है। सरकार से दोनो परिवार के आश्रित को मुआवजा दिए जाने कीमांग की है।

    Ads

    Bottom ads