रेगिस्तानी टिड्डा कीड़ा से बचाव के लिए निगरानी समिति का गठन
गया जिला के ईमामगंज प्रखंड के बभण्डीह पंचायत में रविवार को रेगिस्तानी टिड्डों से बचाव के लिए एक कमेटी का गठन किया गया। इस दौरान आयोजित बैठक की अध्यक्षता स्थानीय मुखिया उर्मिला देवी ने किया। इस संबंध में प्रखंड कृषि समंवयक वीरमणि पाठक ने बताया कि रेगिस्तानी टिड्डों के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए पंचायत मुख्यालय में बैठक कर निगरानी समिति का गठन किया गया है।
उन्होंने बताया कि पंचायत के किसी भी किसान के खेतों में रेगिस्तानी टिड्डों का प्रकोप हो तो इसकी सूचना तत्काल स्थानीय प्रखंड कृषि कार्यालय को अवश्य दें। उन्होंने कहा कि यह रेगिस्तानी टिड्डा कीड़ा के प्रकोप से खेतों में किसानों को नुकसान न पहुंचे। इसके लिए कमेटी का गठन किया गया है। मौके पर कृषि समंवयक वीरमणि पाठक, मुखिया उर्मिला देवी, उप मुखिया रंजीत चौधरी, किसान सलाहकार अमरेंद्र कुमार, विकास मित्र मुनचुन कुमार सहित पंचायत के सभी वार्ड सदस्य मौजूद थे।