Add

  • BREAKING NEWS

    क्षेत्र में ईद की नमाज शारीरिक दूरी बना कर पढ़ी गयी

    लॉक डॉन को पालन करते हुए मुस्लिम समादायों ने मनाई  ईद की त्योहार, देश भर में फैले भयावह करोना वायरस तथा देश व क्षेत्र की सलामती की मांगी दुआएं


    गया जिला के ईमामगंज विधानसभा क्षेत्र के ईमामगंज, डुमरिया व बाँकेबजार प्रखण्ड क्षेत्र में ईद सोमवार को सुबह मनाई गई। लोगों ने आपस में शारीरिक दूरी बना कर एक दुसरे को मुबारकबाद दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार विधानसभा के सभी प्रखण्डों में सरकार द्वारा किए गए लॉक डाउन का पालन करते हुए तथा सामाजिक दूरी बनाते हुए मुस्लिम समुदायों ने ईद की नमाजें अदा की।
    नमाज के बाद लोग देश व क्षेत्र में फैले करोना वायरस को दूर भगाने व देश व क्षेत्र की सलामती तथा तरक्की  की दुआएं अल्लाह से मांगी। ज्ञात हो कि मुस्लिम समुदाय जहां पूर्व में ईद की नमाज अपने अपने ईदगाहों में मनाते थे वहीं वर्षा होने की स्थिति में अपने अपने मस्जिदों में भी नमाजें अदा किया करते थे। लेकिन इस बार देश में आए भयावह करोना महामारी को देखते हुए, जहां केंद्र सरकार से लेकर राज्य सरकार तक करोना वायरस से निबटने के लिए तथा बचने के लिए लॉक डाउन किया है तथा जारी किए गए निर्देशों में जैसे शारीरिक दूरी बनाना आदि शामिल है, इसको देखते हुए लोग ना तो ईदगाह में ना मस्जिदों में नमाज अदा की। बल्कि अपने अपने घरों ईद की नमाज अदा किए। 
    वहीं चौक चौराहे पर सन्नाटा पसरा रहा। आज इलाके में ईद जैसा माहौल बिल्कुल नहीं दिखा। बाजारों से लेकर चौक चौराहे पर जहां पूर्व में एक दूसरे से गला मिलते और मुबारक वाद देते लोगों का भीड़ दिखता था वहीं इस वर्ष करोना वायरस ने ईद के खुशी को गम में बदल दिया है।

    Ads

    Bottom ads