Add

  • BREAKING NEWS

    गया सांसद विजय कुमार ने मोहनपुर के किचनीया टॉड गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार को दिया सांत्वना, मुआवजा दिलाया भरोसा

    मोहनपुर  से रामानन्द
    सांसद विजय मांझी ने रविवार को मोहनपुर में सर्पदंश से मरे बालक के परिजनों से मिलने किचनीयाटाड गांव पहुंचे। उन्होंने आश्रितों के प्रति संवेदना व्यक्त की उन्हें भरोसा दिलाया कि दुख की घड़ी में हिम्मत से काम ले विकट परिस्थिति में सांसद आपके साथ है।
    मृतक के पिता राजू चौधरी मां सोनी देवी को उचित मुआवजा दिलाने की भी भरोसा दिलाया। उन्होंने परिवार को नगद 10 हजार रुपये देते हुए एक इंदिरा आवास दिलवाले की बात कही है। उन्होंने कहा कि हर संभव आपको मदद करेंगे। मौके पर जदयू के वरिष्ठ नेता राजेंद्र मेहता, मुखिया तुला प्रसाद, भाजपा के वरिष्ठ नेता सुनील  सिंह रामप्रीत गुप्ता आदि कई जदयू कार्यकर्ता मौजूद थे। 
    उल्लेखनीय है कि बुधवार की रात्रि क्वारंटाइन सेंटर कंचनपुर में विशैला सांप काटने से एक बालक का मौत हो गई थी।
     

    Ads

    Bottom ads