Add

  • BREAKING NEWS

    शेरघाटी प्राइवेट बस स्टैंड में लगे ठेला से लाई अनरसा की चोरी

    शेरघाटी से कौशलेन्द्र 
    शेरघाटी थाना गेट से चंद मीटर दूर प्राइवेट बस स्टैंड शेरघाटी में एक दुकान के समीप लगा ठेला से मंगलवार की रात लाई, अनरसा और मोरब्बा कि चोरी कर ली। सीसे के काउंटर को तोड़ दिया। तराजू बटखरा भी साथ ले गए। लाई अनरसा बेच कर किसी तरह अपनी गुजर बसर करने वाले अजय प्रसाद गुप्ता ने कहा कि लगभग 5 हजार का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि एक तो महीनों से लॉक डाउन के कारण धंधा बन्द है। खाने खाने को तरस रहे हैं। 
    जब सप्ताह में दो दिन ठेला चलाने का आदेश हुआ तो अपराधियों ने चोरी कर आर्थिक रूप से पंगु बना दिया। इधर थानाध्यक्ष रमेंद्र कुमार ने बताया कि इसकी जानकारी नहीं प्राप्त हुई है। रात्रि गश्ती दल को सतर्क कर चोर गिरोह का उदभेदन किया जाएगा। 

    Ads

    Bottom ads