Add

  • BREAKING NEWS

    मां के कुएं में गिरने से हुई मौत के बाद तीन नाबालिग बच्ची बेसहारा हो गयी। लाॅकडाउन के कारण पिता प्रदेश में फंसा

    संवाद सूत्र (मोहनपुर) मोहनपुर प्रखंड के ग्राम पंचायत अमांतरी के जटही गांव में बुधवार की देर शाम कुएं पर पानी भरने गई महिला का पैर फिसल जाने के कारण कुएं में गिरने से मौत हो गई। ग्रामीणों के सहयोग से महिला को कुआं से बाहर निकाला गया। स्वजनों  के अनुसार इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। मौत की खबर से  गांव में मातम पसर गया। पूरे घर में कोहराम मच गया। सबके मुंह से एक ही आवाज निकल रहा था कि तीन बच्चियों का परवरिश कौन करेगा। पिता प्रदेश में लाॅकडाउन के कारण फसा हुआ है। सभी के आंखे यह सोच कर नम थी कि पत्नी का अंतिम दर्शन भी पति को नहीं हो सका।
    बताते चलें कि मृतक सुनीता देवी की 3 बच्ची है।  सभी नाबालिग है।पिता लॉकडाउन के कारण मुंबई में है। मृतक को मुखाग्नि पति के भाई के पुत्र  ने दिया है। उक्त महिला को अपने पति का भी मुखाग्नि का नसीब नहीं हुआ। इधर घटना की सूचना पर जन अधिकार पार्टी के युवा नेता प्रेम यादव ने घर पहुंच कर परिवार एवं छोटे बच्चे से मिला और उन्हें सांत्वना देते हुए आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया। श्री यादव ने बिहार सरकार से उक्त परिवार के लिए राहत का गुहार लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार पीड़ित परिवार को आपदा राहत कोष से 10 लाख रुपये दे ताकि छोटे बच्चों को सही शिक्षा मिल सके। इस घटना से पुरे गांव में दुख का महोल बना हुआ है।

    Ads

    Bottom ads