Add

  • BREAKING NEWS

    ट्रेनी आईपीएस सागर कुमार का विदाई और नव पदस्थापित ट्रेनी डीएसपी गुलशन कुमार का स्वागत

     
    शेरघाटी से कौशलेन्द्र कुमार
    तीन महीने की प्रशिक्षण अवधि पूर्ण होने के साथ ही गुरुवार को ट्रेनी आईपीएस अधिकारी सागर कुमार सादे समारोह में जहां विदाई दी गई वहीं उनकी जगह ट्रेनी डीएसपी गुलशन कुमार ने लिया। विदागत आईपीएस ने कहा कि अच्छा पुलिसिंग पब्लिक के सहयोग से सम्भव है। आमजन से फ्रेंडली व्यवहार कर भी बेहतर पुलिसिंग किया जा सकता है। 
    उन्होंने कहा कि शेरघाटी हमें याद रहेगा। यह कई मायने में मेरे लिए स्मरणीय होगा। यहां कार्य करने का पहला अनुभव मिला। शेरघाटी की जनता कके सहयोग को भुला नहीं जा सकता है। उन्होंने प्रशिक्षण के प्रथम दिवस से बेहतर पुलिसिंग का प्रदर्शन करते हुए लॉक डाउन में अमिट छाप छोड़ी। इस मौके पर उपस्थित पदाधिकारियों व पुलिस कर्मियों ने आगत एवम विदागत को माला व बुके देकर  सम्मान किया। उन्होंने बताया कि फिलहाल थाना का प्रभार सर्किल इंसपेक्टर रमेंद्र कुमार सम्भाल रहे हैं। आईपीएस ने  अपने सम्बोधन में कहा कि पुलिसिंग का मतलब मिलजुलकर काम करना  है। यह टीम वर्क है।
    प्रयास हो कि सबलोग खुश रहे। नव पदस्थापित  अधिकारी ने कहा कि अपराध नियंत्रण और सर्वमान्य पुलिसिंग की जो लीक बनी है उसे बनाये रखने की कोशिश होगी। बेहतर प्रशासन दिया जाएगा। लोग खुश रहे।

    Ads

    Bottom ads