ईमामगंज कांग्रेस ने प्रखण्ड मुख्यालय पर दिया धरना, बीडीओ दिया ज्ञापन
ईमामगंज प्रखण्ड काँग्रेस कमिटी के द्वारा आज दिए गए शांति पूर्ण धरने का ज्ञापन प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया गया, जिसमें काँग्रेस पार्टी ने रेल तथा सड़क दुर्घटना में मारे गए प्रवासी मजदूरों को 10 लाख रु० मुआवजा, 200 दिन का मनरेगा के तहत रोजगार सुनिश्चित करने का तथा मजदूरों को 10000 रू० खाते में देने की माँग की गयी! इस धरने में पंकज पासवान, दीपक सक्सेना, मिथलेश सिंह, वाहिद खान, हेजाज़ अहमद एवँ शिवशंकर प्रसाद आदि शामिल हुए।

