Add

  • BREAKING NEWS

    राजद नेता लालू यादव को मनाया गया 73वाँ जन्मदिन, युवा नेता ने अपने हाथों से खिलाया खाना और दिया सम्मान

    आज गुरुवार को राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन तथा गरीब सम्मान दिवस के अवसर पर पार्टी के नेता माननीय बिहार सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी जी के निर्देशानुसार ईमामगंज प्रखंड के बभन्डीह पंचायत में युवा नेता रवि रंजन के नेतृत्व में करीब 700 गरीब लोगों को भोजन कराया गया। इस अवसर पर युवा नेता रवि रंजन ने अपने हाथों से उपस्थित लोगों को खाना खिलाया और सम्मान दिया एवं लोगो को राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन की बधाई दी।
    वहीं प्रखंड क्षेत्र के हीं पकरी गुरिया पंचायत कौअल ग्राम में युवा राजद नेता राजेश यादव के नेतृत्व में राजद कार्यकर्ताओ ने राष्ट्रीय राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का 73वाँ जन्मदिन मनाया। राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद का फोटो रखकर गरीब लोगों को भोजन करवा कर गरीब अधिकार दिवस के रूप में मनाया गया। राजद युवा नेता राजेश यादव ने बताया कि "तेजश्वी भैया के आह्वान पर राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव जी के जन्मदिन को गरीब अधिकार दिवस के रूप में मनाते हुए यहाँ उपस्थित लगभग ढाई-तीन सौ लोगों को भोजन करवाया गया।
    इस मौके पर मुख्य रूप से औरंगाबाद लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी संतोष कुमार, श्रीमोहन यादव, केदार यादव, जनार्दन यादव, मुखदेव यादव,  उज्जवल यादव, रंजन पासवान, विक्रम पासवान, शशिकांत पांडे, टुन प्रसाद, मनोज दास, कमलेश दास, सुरेंद्र यादव, धर्मवीर प्रसाद, सरवर अंसारी, मनोज महान, दिनेश दास, प्रह्लाद प्रसाद एवं अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

    Ads

    Bottom ads