Add

  • BREAKING NEWS

    ओलावृष्टि से हुए फसल नुकसान के लाभ से वास्तविक किसान हो रहे वंचित, किसानों ने लगाया आरोप

    शेरघाटी 
    शेरघाटी प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में किसानों को ओलावृष्टि से हुए फसल नुकसान का मुआवजा राशि नहीं मिल पा रहा है। किसानों का आरोप है की कृषि कोऑर्डिनेटर द्वारा वास्तविक किसानों को लाभ न देकर फर्जीवाड़ा के तहत पैसा हस्तांतरित की जा रही है। चापी पंचायत के नीमा जमुआइन गांव के किसान विकास कुमार सिंह उपेंद्र सिंह विनोद सिंह ने कहा कि हम लोग वास्तविक हकदार हैं।सरकारी प्रक्रिया के अनुसार ओलावृष्टि से फसल नुकसान का ऑनलाइन आवेदन किए प्रक्रिया पूरी हो जाने के बावजूद कृषि कोऑर्डिनेटर को दस्तावेज भी उपलब्ध कराएं। परंतु कोऑर्डिनेटर द्वारा पैसा नहीं भेजा जा रहा है। किसानों का आरोप है की कोऑर्डिनेटर 5 कट्ठा 10 कठा बाले किसानों को बीघा में परिणत कर फर्जीवाड़ा के तहत फसल नुकसान का पैसा लेनदेन कर भेज रहे हैं। इससे वास्तविक किसान जो लाभ के हकदार हैं वे वंचित हो रहे हैं। किसानों ने कहा कि इसकी शिकायत प्रखंड कृषि पदाधिकारी और अनुमंडल पदाधिकारी शेरघाटी से की गई।

    इधर प्रखंड कोऑर्डिनेटर अनुज कुमार ने किसानों द्वारा लगाया गया आरोप को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि उक्त किसान गलत दबाव बनाकर अपना उल्लू सीधा करना चाहते हैं। खुद वह पत्नी के नाम से फसल नुकसान का लाभ लेना चाहते हैं इनकार करने पर यह अनर्गल आरोप लगा रहे हैं।

    Ads

    Bottom ads