कोरोना अपडेट शेरघाटी में हुए 63 जांच में 13 पॉजिटिव, शहर के कोइरिटोला, हटिया, शेखपुरा में भी संक्रमित मिले।सतर्क रहें सुरक्षित रहें।
कौशलेंद्र, शेरघाटी
शेरघाटी अनुमंडल व प्रखंड क्षेत्रों में दिन-ब-दिन कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। लेकिन लोग बेखबर हैं। बुधवार को अनुमंडल अस्पताल शेरघाटी में रैपिड कीट जांच के द्वारा किए गए कोरोनावायरस जांच में 13 लोग संक्रमित पाए गए हैं। अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक व कोविडकेंद्र प्रभारी डॉ राजेंद्र प्रसाद सिंह व स्वास्थ्य प्रबंधक आशीष कुमार अनुपम ने बताया कि 63 लोगों को किए गए जांच में 13 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इसमें शहर के कोइरी टोला से एक हटिया मुहल्ला से एक सत्संग नगर से एक एवं ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम कमात से एक चीताब से 1 दक्षिण खाप से एक वही बांके बाजार के हेमचंद्र बीघा से एक बांके बाजार प्रखंड मुख्यालय से एक देव केताकी से एक मदनपुर से एक एवं गुरुआ के करताही गांव से दो लोगों का का जांच पॉजिटिव पाया गया है।
इसके बाद भी लोग सतर्क नहीं है। शेरघाटी बाजार में आम दिनों की तरह लोग कई दुकानों पर देखे जा रहे हैं। सामाजिक या शारीरिक दूरी का पालन होता नहीं दिख रहा है। सुबह में सब्जी, फल, व अन्य थोक मंडियों में काफी भीड़ देखी जा रही है। बाजार में अधिकांश लोग बगैर मास्क अपनी जान को जोखिम में डालने पर तुले हैं। शासन प्रशासन की लाख कोशिश के बाद भी इस मामले में सुधार नहीं दिख रहा है।