हथियार का भय दिखाकर फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से अपराधियों ने लूटा 80 हजार
शेरघाटी से कौशलेंद्र
शेरघाटी थाना क्षेत्र के जीटी रोड स्थित गोपालपुर नहर से आगे कुशी मोड़ पर शुक्रवार की संध्या पहले से घात लगाए सशस्त्र अपराधियों ने बाइक सवार माइक्रोफाइनेंस कर्मचारी से हथियार का भय दिखाकर 80 हजार लूट कर फरार हो गए । शेरघाटी थानाध्यक्ष सह ट्रेनी डीएसपी गुलशन कुमार ने बताया कि पीड़ित शहर के लिपगंज चट्टी रोड स्थित भारत माइक्रो फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी है। संटू कुमार नामक उक्त कर्मचारी बाराचट्टी से काम करके वापस लौट रहा था। उसके पास करीब ₹80000 थे।
जिसे रास्ते में अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर रुकवाया और उसके पास से पैसे लूट लिए। पीड़ित द्वारा स्थानीय थाना में लिखित शिकायत की गई है। जिसकी छानबीन शुरू कर दी गई है। एसआई अयोध्या प्रसाद के द्वारा उक्त मामले में अनुसंधान किया गया है। उन्होंने बताया कि अपराधियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। पीड़ित के मुताबिक मुताबिक़ अपराधी ब्लू रंग के अपाची बाइक से थे। अपराधियों की संख्या 3 थी। कर्मचारी से राशि लूटने के बाद अपराधी कुशी रोड से भाग निकले हैं।

