एएनएम ट्रेनिंग नर्सिंग स्कूल शेरघाटी बना आइसोलेशन सेन्टर, डीएम अभिषेक कुमार सिंह ने किया उदघाटन
कौशलेंद्र, शेरघाटी
अनुमंडल अस्पताल शेरघाटी परिसर के नवनिर्मित एएनएम ट्रेनिंग स्कूल में शुक्रवार को कोविड-19 आइसोलेशन सेंटर का विधिवत उद्घाटन डीएम अभिषेक कुमार सिंह ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि एएनएम ट्रेनिंग स्कूल आवास सह प्रशिक्षण शेरघाटी के नवनिर्मित भवन में कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए सभी आवश्यक उपकरण उपलब्ध करा दी गई है। यह आइसोलेशन सेंटर 75 बेड का होगा।जहां हल्की लक्षण पाए जाने वाले मरीजों को रखा जाएगा। मरीजों की समुचित व्यवस्था के लिए 80 ऑक्सीजन सिलेंडर एवं 25 पल्स ऑक्सीमीटर भी उपलब्ध करा दिया गया है।
इधर सिविल सर्जन डॉक्टर ब्रजेश कुमार ने कहा कि सभी चिकित्सीय व्यवस्था से उक्त कोविड-19 आइसोलेसन सेंटर को लैस कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि संक्रमण से डरने की जरूरत नहीं बल्कि लड़ने की जरूरत है। सभी लोग मिलजुलकर इस लड़ाई को मुस्तैदी से लड़े।सामना करें। कोरोना हारेगा। हम जीतेंगे। इस मौके पर अस्पताल उपाधीक्षक सह कोविड केंद्र प्रभारी डॉ राजेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि कोविड-19 सेंटर पूरी तरह चिकित्सा व्यवस्था से लैस कर दिया गया है। यहां स्वास्थ्य कर्मी दिन-रात मरीजों की सेवा में उपलब्ध रहेंगे।
आमजन से अपील है कि वे स्वास्थ्य कर्मियों का सहयोग करें। कोरोना वॉरियर्स को सम्मान दें। ताकि वे उत्साह के साथ आपकी सेवा कर सके। अस्पताल के स्वास्थ्य प्रबन्धक आशीष कुमार दत्त ने बताया कि उक्त तिंमन्जिला भवन में ग्राउंड फ्लोर पर 7 कमरे तथा दूसरी और तिसरी मंजिल पर 17 -17 कमरे मौजूद हैं। ईस मौके पर एसएसपी राजीव मिश्रा,अंचलाधिकारी एल बड़ाईक,अपर पुलिस उपाधीक्षक शेरघाटी के रवीश कुमार, डॉक्टर शलभ समदर्शी, स्वास्थ्य प्रबंधक आशीष कुमार दत्त, डॉ अरविंद कुमार, राजेश सिंह, इला माधवी के अलावा अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।


