Home
/
अपना शहर
/
शेरघाटी
/
शेरघाटी पलकिया रोड के जर्जर पुलिया को मरम्मत करने की मांग, हादसे की संभावना
शेरघाटी पलकिया रोड के जर्जर पुलिया को मरम्मत करने की मांग, हादसे की संभावना
कौशलेंद्र, शेरघाटी
शेरघाटी पलकिया रोड में निर्मित 1956 का पुलिया टूटने से पलकिया जाने वाली रास्ते में एक बड़ा हादसा की संभावना बढ़ गई है। पलकिया रोड में पाइप फैक्ट्री के आगे बधार और नदी के बीच बना 1956 का पुलिया पूरी तरह से जर्जर हो चुका है। स्थानीय संजीव सिंह, कमल किशोर आदि ने बताया कि प्रथम विधायक स्वर्गीय जगलाल महतो के द्वारा उक्त पुल का निर्माण 1956 में किया गया था। तब से लेकर अब तक उक्त पुल में कोई विशेष प्रकार का मरम्मत नहीं किए जाने के कारण पुल की स्थिति जर्जर हो चुकी है।
पुल का एक हिस्सा पानी से ध्वस्त हो गया है। कभी भी इस जगह पर दुर्घटना हो सकती है। उक्त पुल से पंडितबीघा, हरिदासपुर, मगदा, बनाही, गांव के अलावा अन्य लोगों की आवाजाही प्रतिदिन हुआ करता है। स्थानीय विधायक डॉ विनोद प्रसाद यादव द्वारा उक्त सड़क एवं पुलिया के निर्माण के लिए डीपीआर बनाकर निर्माण का आश्वासन दिया गया है। परंतु यह कार्य अब तक अधूरा पड़ा है। इस वर्ष हुई बरसात में पुलिया का एक हिस्सा बुरी तरह टूट जाने से क्षतिग्रस्त हो गया है। यह पुल कभी भी धसने की संभावना है। जिससे कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है।ऐसे में उक्त पुल का निर्माण या मरम्मत की अति आवश्यकता हो गई है।

