Add

  • BREAKING NEWS

    शुभम 89 प्रतिशत अंक के साथ बना विद्यालय टॉपर, लोगों ने दिया बधाई


    कौशलेंद्र  शेरघाटी 
    सीबीएसई दसवीं बोर्ड के जारी रिजल्ट में गौतम बुद्धा आवासीय स्कूल शेरघाटी में शुभम कुमार ने 89% अंक लाकर विद्यालय में अव्वल रहा। वह कुल 442 अंक प्राप्त किया। शुभम डॉक्टर बनकर देश की सेवा करना चाहता है। शुभम की सफलता से उसके माता-पिता बहन हर्षित हैं। शुभम के पिता सन्तोष कुमार सिंह एक साधारण किसान है। उभम अपने गांव कठार में रहकर ही पढ़ाई किया है। 
    साइकिल से प्रतिदिन वह समय से विद्यालय आता जाता रहा। स्वध्याय को अपनाकर उसने सफलता प्राप्त किया है। विद्यालय निदेशक चंद्रशेखर कुमार सिंह ने बताया कि वह शुरू से ही कुशाग्र बुद्धि का बालक है। वह अपने क्लास में हमेशा प्रथम रहा है। हम विद्यालय परिवार बच्चों की सफलता से उत्साहित हैं। उन्होंने विद्यालय के सभी सफल विद्यार्थियों के लिए शुभकामनाएं दिया है।

    Ads

    Bottom ads