नई बाजार ओवर ब्रिज के पास जलजमाव सड़ांध से उठी बदबू, संक्रामक रोग का खतरा
![]() |
शेरघाटी ओवरब्रिज के समीप जलजमाव |
कोशेलेन्द्र शेरघाटी
शेरघाटी नई बाजार ओवरब्रिज के समीप हुए जलजमाव से स्थानीय फुटपाथ दुकानदारों में संक्रामक रोग होने का भय सताने लगा है। स्थानीय पंचर बनाने वाला दुकानदार मोहम्मद अहसान फल विक्रेता अजय कुमार शाह सब्जी विक्रेता सुगिया देवी कहती है कि सुबह में इस स्थान पर सब्जी फल और कई वस्तुओं का थोक मंडी लगता है।
जहां हजारों की संख्या में लोग जमा होते हैं। एक और महामारी फैला है दूसरी और जलजमाव और गंदगी से हम सभी परेशान हैं। जलजमाव के सड़ांध से बदबू आने लगी है। हमें कई प्रकार की बीमारियों का भय सता रहा है। स्थानीय फुटपाथ पर सब्जी, फल, दातुन आदि बेचने वाले लोग कभी भी इस गंदगी के शिकार हो सकते हैं। दुकानदारों ने बताया कि इस मामले में नगर प्रशासन को कई बार मौखिक जानकारी दी गई है। साथ ही सफाई कराने का आग्रह किया गया है। परंतु अब तक ना जलजमाव के पानी का निकास की व्यवस्था की गई है नहीं सफाई का इंतजाम किया गया है।