Add

  • BREAKING NEWS

    भाजपा ने किया श्रद्धांजलि सभा का आयोजन


    ईमामगंज प्रखंड के जमुना ग्राम निवासी कर्मठ नौजवान विक्की सिंह की आकस्मिक मौत के बाद श्रद्धांजलि सभा का दौर जारी है। इसी क्रम में आज भाजपा पूर्वी मण्डल ईमामगंज के द्वारा माँ मैरेज हॉल रानीगंज के प्रांगण में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता पूर्वी मण्डल अध्यक्ष मनोज कुमार सिन्हा ने किया एवं संचालन महामंत्री केशव सिंह के द्वारा किया गया।

    पिछले दिनों भाजपा के एक और कर्मठ कार्यकर्ता कोचेया निवासी मदन मुरारी शर्मा का भी देहांत हो गया था दोनों दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिये सभी कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखा। दिवंगत विक्की उर्फ रितेश अपना समाजिक कार्यो का सफर बजरंग दल के स्वयंसेवक के रूप में शुरू किया, 2013 में उन्हें विश्व हिन्दू परिषद के प्रखण्ड अध्यक्ष बनाया गया। वह आरएसएस एवं विहिप के सेवा कार्यो में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया करते थे।

    राजनीतिक क्षेत्र में वह भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता होने के कारण भाजपा कार्यक्रमो में भी बढ़ चढ़ कर योगदान किया करते थे। विक्की के योगदान को याद करते हुये सभी ने उनके चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर पूर्वी मण्डल उपाध्यक्ष पंकज शर्मा, मीडिया प्रभारी प्रमोद तिवारी, उपाध्यक्ष रविकांत सिंह राणा, शक्ति केंद्र नगवां प्रभारी अटल जी, शक्ति केंद्र रानीगंज अध्यक्ष पंकज गुप्ता, प्रखण्ड भाजयुमो अध्यक्ष संतोष कुमार, युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी रौशन राणा, पप्पू जी, अविनाश कुमार, विकाश कश्यप, चंदन बाबा, दिनेश सिन्हा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थें।

    Ads

    Bottom ads