Add

  • BREAKING NEWS

    चुनाव का उचित समय बिहार में नहीं है, इसे आगे बढ़ाना चाहिए वरना निर्दोष जनता मारी जाएगी पप्पू यादव

     शेरघाटी
    जन अधिकार पार्टी के सुप्रीम राजीव रंजन उर्फ पप्पू यादव ने रविवार को शेरघाटी अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न प्रखंडों में दौरा कर दुर्घटना एवं असामयिक मौत के परिजनों से मिलकर उनके आश्रित को आर्थिक सहायता के साथ सांत्वना दिया। उन्होंने शेरघाटी के बीटी गांव में सर्प दंश से मृतक कन्हैया कुमार के आश्रित को 10000 और उनकी पुत्री की शादी में आर्थिक मदद करने का आश्वासन दिया है। इसी प्रकार आमस के रेगनिया गांव में टेंपो दुर्घटना में हुए 9 लोगों की मौत के आश्रित परिवार को पांच पांच हजार आर्थिक सहायता दिया। तत्पश्चात शेरघाटी में एनके मैंंरेज हॉल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर देश की केंद्र सरकार पर हमला बोला। श्री यादव ने कहा कि देश और राज्य में डबल इंजन की सरकार है। देश की 130 करोड़ की जनता से कोई मतलब हमारे प्रधानमंत्री को नहीं है।  हमारा देेेश कोरोनावायरस में  दुुसरे नम्बर पर  पहुंच गया है। बिहार में सबसे कम जांच हुआ। वेंटिलेटर और आइसोलेशन वार्ड के अभाव हैं।कितने लोग सही इलाज के अभाव में मारे जा रहे हैं। देश की भी यही स्थिति है। दुनिया में सबसे दूसरा स्थान पर भारत आ चुका है। देश में चिकित्सकों का घोर अभाव है। बिहार में मूल रूप से चार से छह जांच सेंटर हैं।आइसोलेशन और वेंटीलेशन दोनों का अभाव है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री लॉकडाउन बिना सुुझबूझ के लागू किया गया है। जांच की प्रक्रिया काफी लेट शुरू हुआ। कोई पॉलिसी नहीं अपनाई गई। 
    हिंदुस्तान के अर्थशास्त्री समाजशास्त्री पत्रकार सब ने इसे गलत बताया। नर्सिंग होम, होटल आदि को आइसोलेशन वार्ड के लिए अधिग्रहण तक नहीं किया गया। बिहार की सरकार 8456 करोड़ रुपए  गबन किया है। हम इसकी उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हैं। ये लोग जबरदस्ती बिहार को चुनाव में धकेलना चाहते हैं। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा विशेष पैकेज नहीं मिला। वादा क्या हुआ मोदी जी। बिहार की जनता हिसाब मांगेगी। बिहार में अपराधी माफिया के सहारे सत्ता में आने की तैयारी अधूरी रह जाएगी। आज बिहार का आधा हिस्सा बाढ़ और पूरा बिहार कोरोनावायरस  त्रस्त है।15 लाख देने वाली सरकार में अब तक 3500 लोग भूखे मर चुके हैं। 15 लाख से अब मोदी सरकार 5 किलो चावल पर आ गया है। 65000 लोग बिहार से पलायन किए हैं। गांव में के सवाल पर कोई बोलने वाला नहीं है। हर सवाल पर धरना  प्रदर्शन सिर्फ पप्पू यादव ही क्यों। उन्होंने कहा कि हर प्राइवेट शिक्षक,गेस्ट शिक्षक, छोटे रोजगार और कामगारों को खाते में कम से कम ₹15000 दिए जाएं। मैं ऐसा बिहार और केंद्र की सरकार से मांग करता हूं। कॉन्फ्रेंस में जिलाध्यक्ष भवानी सिंह, डोभी के प्रखण्ड अध्यक्ष सन्तोष लाल यादव आदि शामिल रहे।

    Ads

    Bottom ads