Add

  • BREAKING NEWS

    विहिप पूर्व अध्यक्ष के मृत्यु के बाद इमामगंज पहुंचे बीजेपी सांसद सुशील सिंह, पूर्व अध्यक्ष के परिजनों को दी सांत्वना

    गया जिले के ईमामगंज थाना क्षेत्र के जमुना गांव के पेशे से किसान संजय सिंह के पुत्र विश्व हिन्दू परिषद के पूर्व अध्यक्ष रितेश राज उर्फ विक्की भइया को बिजली के करंट से मौत होने की सूचना पर शनिवार को औरंगाबाद सांसद सुशील कुमार सिंह मृतक के परिजनों से मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मृतक के परिजनों मिल कर शोक प्रकट किया और कहा कि इस दु:ख की घड़ी में हम और हमारी पार्टी आप लोगों के साथ है। जो भी आपदा से मिलने वाली सरकारी राशि है उसे जल्द दिलवाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम अपने आप को बहुत दु:खी महसूस कर रहे है, सभी समय का ही देन है कि आप लोग आज इतनी बड़ी दु:खद घटना से गुजर रहे है। आप सभी धैर्य बना कर रहें, क्या किया जा सकता है जीवन और मरन दोनों उपर वाले के हाथ मे है सभी की तरह हमें भी एक दिन जाना है। लेकिन उम्र के अनुसार पहले ही लोगों की मौत होती है तो कलेजा फटने लगता है।
    मालुम हो कि शुक्रवार को ईमामगंज प्रखण्ड के सिद्धपुर पंचायत के जमुना गांव निवासी 28 वर्षीय रितेश राज उर्फ विक्की भईया को करंट लगने से मौत हो गई थी। उनकी मौत से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों सौंप दिया। जैसे ही मृतक विक्की का शव उनके घर पहुंचा तो पुरा गांव में चितकार मच गया। उस समय हर किसी के आंखें आँशु से भरे थे, कोई भी अपने आँशु रोक न पाए। वहीं मृतक के पत्नी और मां शव से लिपट कर रोते-रोते बेसुध हो जा रही थी। किसी तरह लोगों ने वहां से शव को अंतिम संस्कार के लिए सोरहर नदी घाट पर ले गए। जहां उसकी अंतिम संस्कार किया गया। वहां मृतक के छोटे भाई ने मुखाग्नि दिया। विहिप पूर्व अध्यक्ष के अंतिम संस्कार में सैकड़ो की संख्या में लोगों की हुजूम जुट गई थी।

        बता दें कि विक्की भइया काफी सुशील स्वभाव का सरल व्यक्ति थे, वह पूरे विधानसभा क्षेत्र में लोगों का ईमानदारी के साथ हर काम को खुद ही निभाते थे। वह अपने गांव हैं नहीं पूरे विधानसभा क्षेत्र में क्या युवा और क्या बुजुर्ग सभी को दु:ख-सुख में हंसाते रहते थे, जिससे पूरे विधानसभा क्षेत्र के लोग काफी प्रभावित रहते थे। युवाओं का चहेता होने के कारण उन्हे युवा हृदय सम्राट की उपाधि भी युवाओं ने दे रखी थी। उनकी मौत की सूचना मिलते ही पूरे विधानसभा क्षेत्र में हर किसी की आंखें नम थी।

    जैसे ही शुक्रवार को लोगों की उनकी मौत की सूचना मिली तो उनके घर में लोगों की हुजूम जुट गया। कई युवा उनकी मौत पर काफी बिलखते हुए नजर आए। वहीं इस घटना को लेकर शिध्दपुर पंचायत के उप मुख्य राजेश कुमार उर्फ बंटू सिंह ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि खेत में तार नीचे लटके होने की शिकायत उनके द्वारा कई बार विद्युत विभाग में की गई थी, लेकिन विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते अभी तक वहां कोई कार्य नहीं हुआ है। विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण ही युवक की मौत हो गई। इस अवसर पर सांसद सुशील सिंह के साथ भाजपा पश्चिमी मण्डल अध्यक्ष गंगाधर पाठक, पुर अध्यक्ष विनोद सिंह, भाजयुमो पश्चिमी मण्डल अध्यक्ष टिंकू सिंह, विहिप जिला उपाध्यक्ष पारितोष पंकज, कुँवर सोनल सिंह, भाजपा पूर्वी मण्डल उपाध्यक्ष रविकांत सिंह राणा, कुंदन सिंघानिया, अनिकेत सिंह राजपूत, अमरेश पाठक आदि लोग मौजूद थे।

    Ads

    Bottom ads