Add

  • BREAKING NEWS

    विहिप पूर्व अध्यक्ष के देहांत के बाद श्रद्धांजलि सभा का आयेजन, दो मिनट का मौन रख कैंडल मार्च निकाला गया

    गया जिले के ईमामगंज गांधी मैदान में विश्व हिन्दू परिषद के पूर्व अध्यक्ष, युवा हृदय सम्राट रितेश राज उर्फ विक्की भाई की श्रधांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विक्की भाई के चित्र पर वैद्धिक रीति रिवाज से नम आंखों से पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा गया। उसके बाद ईमामगंज गांधी मैदान में दो ढाई सौ युवाओं ने कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च गांधी से निकल कर डुमरिया मोड़ तक गयी उसके बाद कैंडल मार्च पुनः गांधी मैदान में आकर समाप्त हो गयी।


    ज्ञात हो कि हाई वोल्टेज तार से करंट लगने से शुक्रवार के दोपहर में विहिप पूर्व अध्यक्ष रितेश राज उर्फ विक्की भाई की मौत खेत पर लगे फसल देखने के दरम्यान हो गयी थी। कर्रेंट लगने की खबर जैसे हीं लोगो को लगी तत्काल उन्हें ईमामगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, ईमामगंज लाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत करार कर दिया। ये खबर ईमामगंज विधान सभा क्षेत्र में आग की तरह फैल गयी। लोगों का हुजूम अस्पताल परिसर में जमा होने लगा। भीड़ को देखते हुए तत्काल प्रशासन ने चिकित्सको और परिजनों से बात कर शव को पोस्टमार्टम हेतु गया मगध मेडिकल भेज दिया। रात्रि करीब 10 बजे उनका दाह-संस्कार किया गया। यह खबर सुन कर औरंगाबाद सांसद सुशील कुमार सिंह सुबह करीब साढ़े बजे मृतक विक्की भाई के पैतृक ग्राम जमुना पहुंच शोकाकुल परिवार से मिल कर सान्तवना दिया और उचित मुआवजा यथाशीघ्र दिलवाने के आश्वासन भी दिया।
       
    श्रद्धांजलि सभा में विहिप जिला उपाध्यक्ष पारितोष पंकज, पूर्व जिला सह मंत्री दीपक कुमार सिंह, प्रखण्ड सह मंत्री पंकज कुमार गुप्ता, बजरंग दल पूर्व प्रखण्ड संयोजक कुंवर सोनल सिंह, आरएसएस जिला बौद्धिक प्रमुख कृष्ण मुरारी केशव, भाजपा पूर्वी मण्डल अध्यक्ष मनोज कुमार सिन्हा, महामंत्री जितेंद्र तिवारी, पूर्व भाजयुमो अध्यक्ष पंकज शर्मा, भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी अनिकेत सिंह राजपूत, भाजपा पश्चिमी मण्डल अध्यक्ष गंगाधर पाठक, जाप जिलाध्यक्ष भवानी सिंह, भाजयुमो अध्यक्ष टिंकू सिंह, उपाध्यक्ष कुमार विकास कश्यप, अनुज कुमार, कुंदन सिंघानिया, मिट्ठू, रविकांत सिंह राणा, नीरज सिंह, सावन पाठक, अप्पू सिंह, राजकुमार शुक्ला आदि लोग उपस्थित थे।

    Ads

    Bottom ads