Add

  • BREAKING NEWS

    निर्माण के पहली बरसात में ही धंसा पेवर ब्लॉक, आधा दर्जन घरों का रास्ता बाधित

    कौशलेंद्र , शेरघाटी 
    प्रखंड के नवादा गांव में लगाया गया पेवर ब्लॉक वर्षा होने से धंस गया। जिसके कारन आधा दर्जन परिवार के घरों से बाहर निकलने का रास्ता बाधित हो गया है। सड़क की फोटो वायरल करते हुए स्थानीय ग्रामीणों ने बताया है कि निर्माण के बाद पहली ही बरसात में पेवर ब्लॉक धंस गया। जिसके कारण नाली के पानी का निकास बंद हो गया है।
     वर्षा का पानी भी यत्र तत्र रुक गया है। साथ ही पेवर ब्लॉक धसने से उस पर चलना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने कहा कि पेवर ब्लाक लगाने का काम घटिया तरीके से किया गया है। जिसके कारण अब उक्त सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल होगा।उन्होंने कहा कि निर्माण काल में ही स्थानीय मुखिया से पेवरब्लॉक के जगह सड़क बनाने की मांग की गई थी। साथ में नाली का निर्माण भी कहा गया था। लेकिन स्थानीय प्रतिनिधि के उपेक्षा के कारण नाली और गली दोनों का सही से समाधान नहीं किए जाने के कारण आज गली और नाली समस्या बनकर खड़ी हो गई है। 

    Ads

    Bottom ads