Add

  • BREAKING NEWS

    आधे घंटे की बारिश में पानी पानी हुआ शेरघाटी शहर

    कौशलेंद्र कुमार , शेरघाटी
    मंगलवार को आधे घंटे की हुई मूसलाधार बारिश के कारण शेरघाटी शहर जलमग्न दिखने लगा। शहर में चारों ओर पानी ही पानी दिखा। शहर के नवसृजित बसाव वाले मोहल्ले बसंतबाग़, लक्ष्मी बगीचा, जग लाल नगर, कृष्णापुरी कॉलोनी, नूतन नगर, बड़की बाग के कच्ची गलियों में वर्षा का पानी तालाब सदृश्य दिखने लगा।
     चारों ओर लबालब पानी। जबकि नई बाजार निबंधन कार्यालय व थाना के समीप मुख्य सड़क पर घुटने भर पानी में लोगों को चलने को मजबूर होना पड़ा। प्राइवेट बस पड़ाव और पथ परिवहन निगम का सरकारी बस स्टैंड लबालब पानी से भर गया। नगरवासी कंचन कुमार गुप्ता,गया प्रसाद स्वर्णकार, सामाजिक कार्यकर्ता आबीद  इमाम, जीशान अफरीदी, कवि मुकेश ने कहा कि नगर पंचायत के अदूरदर्शिता के कारण शहर में थोड़ी सी वर्षा होने पर भी शहर की स्थिति जलमग्न जैसी हो जाती है। यहां जल निकासी की उत्तम व्यवस्था की आवश्यकता है। नगर वासियों ने कार्यपालक पदाधिकारी शेरघाटी से जल निकासी की सही व्यवस्था करने की मांग की है। 

    Ads

    Bottom ads