श्रीरामपुर पंचायत के वार्ड नं 2 में घुसा पानी , दो कच्चा घर भी गिरा
शेरघाटी से कौशलेंद्र का
श्रीरामपुर पंचायत के बीटी बीघा गांव के वार्ड नंबर 2 में मंगलवार को हुई जोरदार वर्षा के कारण निर्माणाधीन नाले से पानी का निकासी नहीं हो सका। फलस्वरूप वार्ड के कई घरों में पानी घुस गया है। वार्ड के दो कच्चे घर वर्षा के पानी घुसने से गिर चुके हैं।
गांव के महेंद्र प्रसाद ने बताया कि उनका कच्चा घर वर्षा के पानी भरने के कारण अचानक गिर पड़ा। जिससे उसमें रखा अनाज और अन्य सामान को क्षति पहुंचा है। लगभग 25000 का नुकसान हुआ है। इधर व्यास मिस्त्री के घर का एक हिस्सा वर्षा के पानी भरने से गिर गया है। मिस्त्री को लगभग 10,000 का नुकसान पहुंचा है।जबकि वार्ड नंबर 2 के कई घरों में अभी भी पानी घुसा है।वार्ड वासियों ने स्थानीय मुखिया संजय सिंह से पानी निकासी की व्यवस्था करने की मांग किया है।