Add

  • BREAKING NEWS

    बिहार में महा गठबंधन की सरकार बनी तो 10 लाख युवाओं को पहली कैबिनेट में नौकरी दूंगा तेजस्वी यादव शेरघाटी में राजद प्रत्याशी मंजू अग्रवाल को जिताने की अपील

    कौशलेंद्र शेरघाटी 

    बिहार में 4.5 लाख नौकरिया का पद खाली है। हमारा असली दुश्मन पलायन, महंगाई, बेरोजगारी,भुखमरी,शिक्षा, चिकित्सा का नहीं होना है।सत्ता और कुर्सी से प्यार रखने वाले किसी को भी धोखा दे सकते हैं।बिहार में डबल इंजन की सरकार है।यह विश्वासघाती है। हमारे पलटू चाचा तेजस्वी को धोखा नहीं दिया बल्कि बिहार के 12 करोड़ आवाम को धोखा दिया है। इसलिए इस बार यह आवाम हिसाब लेगी और सांप्रदायिक शक्तियों से हाथ मिलाने वाले को सबक सिखाएगी। उक्त बातें रविवार को नेता प्रतिपक्ष व बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने शेरघाटी विधानसभा क्षेत्र के शेरघाटी स्थित रंगलाल उच्च विद्यालय के मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा। 
    उन्होंने कहा कि अगर हमारी सरकार बनी तो पहली बैठक में 10 लाख युवाओं को नौकरी दूंगा। खुद बिजली उत्पादन कर कम कीमत में लोगों को बिजली उपलब्ध करा उंगा। किसानों का कृषि ऋण माफ होगा। घूसखोरी भ्रष्टाचार नौकरशाही पर लगाम लगेगा। बेरोजगारी दूर करने के लिए कल कारखाने लगाए जाएंगे। उन्होंने केंद्र और बिहार सरकार के डबल इंजन की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि लोग अपना वादा भूल गए। ना बिहार को विशेष पैकेज मिला और न विशेष राज्य का दर्जा। युवाओं को रोजगार के लिए पलायन करना पड़ रहा है। कोरॉनाकाल में जो हाल केंद्र और बिहार सरकार ने बिहारी मजदूरों के साथ किया। वह शर्मनाक है। हमारे बिहारी भाई बहन पैदल, रिक्शा, टेंपो यहां तक कि एक बेटी ने बहादुरी दिखाकर साइकिल से अपनी और अपने पिता को लेकर घर वापस आए। जितने लोग कोरोना से नहीं मरे उससे अधिक भूख और दुर्घटना से मारे गए। हमारे नीतीश चाचा 144 दिन तक बाहर नहीं आए। उन्होंने विश्वासघात कर जिसके खिलाफ मतदाताओं से वोट मांगा। चुनाव जीता। उसी के साथ धोखा किया।उन्होंने तेजस्वी के साथ धोखा नहीं किया बल्कि बिहार के 12 करोड़ जनता को धोखा दिया और पलटा मार कर जिस सांप्रदायिक शक्ति का विरोध करने के लिए जनता का विश्वास प्राप्त किया उसी से जाकर हाथ मिला लिया। ऐसे धोखे बाजो से सावधान रहना होगा। उन्होंने कहा कि अगर शेरघाटी से महागठबंधन के प्रत्याशी मंजू अग्रवाल को जीता कर भेजते हैं तो आपका भाई तेजस्वी मुख्यमंत्री बनेगा। तब विकास के लिए जरूरत पड़ी तो शेरघाटी को जिला बनाया जाएगा। आमस से बाराचट्टी क्षेत्र में जीटी रोड स्थित ट्रामा अस्पताल का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने सुशील मोदी को निशाना साधते हुए कहा कि सृजन घोटाले के आरोपी कई लोग हैं। यहां अफवाह में  लोगों के बीच नफरत फैलाकर सांप्रदायिकता का बीज बोते हैं। ऐसे लोगों से सावधान रहना पड़ेगा। यह लोग समाज को बांट कर अपना उल्लू सीधा करते हैं। इसलिए समय आ गया है आप अपना कीमती वोट सोच समझकर महागठबंधन के प्रत्याशी को देकर मंजू अग्रवाल को विजय बनाएं और बिहार में तेजस्वी की युवा सरकार बनाएं। सभा को सुरेन्द्र कुमार सुमन उर्फ भगत यादव, प्रमोद वर्मा, कृष्णनंदन कुमार, वसीम अकरम, टुनटुन सिंह, कांग्रेस के अजीत सिंह, उमेश सिंह, महमूद आलम आदि ने


    संबोधित किया। 

    Ads

    Bottom ads