Home
/
Unlabelled
/
प्रकृति एवं पवित्रता की प्रतीक लोक आस्था का महापर्व छठ के अवसर पर अस्ताचलगामी सूर्य को शेरघाटी के मोरहर नदी में अर्घ्य अर्पित करते ब्रत्ति
प्रकृति एवं पवित्रता की प्रतीक लोक आस्था का महापर्व छठ के अवसर पर अस्ताचलगामी सूर्य को शेरघाटी के मोरहर नदी में अर्घ्य अर्पित करते ब्रत्ति
कौशलेंद्र
शेरघाटी
शेरघाटी
प्रकृति और पवित्रता के प्रतीक सूर्योपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ का प्रथम अर्घ्य शुक्रवार को अस्ताचलगामी सूर्य को व्रतियों ने अर्पित किया। शेरघाटी शहर से लेकर गांव तक सूर्योपासना पर्व उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। शहरी क्षेत्र में आधा दर्जन से अधिक छठ घाटों पर श्रद्धालु नर नारी मोरहर एवं बुढ़िया नदी छठ घाट पर पहुंचे और नदी के जल धारा में डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। लोक आस्था के पारंपरिक गीत केलवा जे फर हई घवद से अरग देवी इ जरूर जैसे लोकलुभावन गीत के साथ महिलाएं अपने अपने घाट पहुंची। शहर के राम मंदिर मोरहर नदी घाट पर सूर्य नारायण पूजा समिति की ओर से रोशनी माईकिंग एवं भगवान भास्कर की आराधना के लिए व्यवस्था की गई। जबकि घाट की सफाई नगर पंचायत प्रशासन ने संभाला। अर्घ्य अर्पित होने वाले सभी घाटों का निरीक्षण करते हुए एसडीओ उपेंद्र पंडित, डीएसपी प्रवेंद्र भारती, प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार प्रसूश्न, सी ओ सुधीर तिवारी आदि राम मंदिर छठ घाट पहुंचे और वहां के भीड़ का अवलोकन करते रहे। समय-समय पर प्रशासन और पूजा समिति को सलाह देते हुए प्रत्येक लोगों को मास्क दिए जाने का निर्देश देते रहे। अधिकारियों ने बताया कि प्रशासन द्वारा चिन्हित घाटों पर गोताखोर की व्यवस्था की गई है। शहर के प्रमुख घाटों में पलकिया, सत्संग नगर, कोल्ड स्टोरेज घाट, लीप गंज, नई बाजार, हम्जापुर एवं बूढ़या नदी स्थित इंदिरा नगर, मिल्की बाग, गढ़ मोहल्ला घाट पर प्रशासन ने पुलिस बल प्रतिनियुक्त कर चौकस रही। नगर में सर्वाधिक व्रतियों का पहुंचने वाला राम मंदिर मोरहर नदी घाट को डीएसपी एवं एसडीओ खुद संभाले। समिति के दीनानाथ पांडे, रंजीत प्रसाद, विनोद सिंह, विनय प्रसाद,ओमप्रकाश चंद्रवंशी, अरुण चंद्रवंशी आदि ने सफाई से लेकर रोशनी लगाने तक की व्यवस्था में महत्वपूर्ण सहयोग किया। शेरघाटी के नवनिर्वाचित विधायिका मंजू अग्रवाल शेरघाटी विधानसभा क्षेत्र के आमस, डोभी एवं शेरघाटी के विभिन्न दर्जनों घाट पर लोगों से मिलकर सूर्योपासना का महापर्व छठ की बधाई दी। तथा देश और राज्य की उन्नति के लिए भगवान भास्कर से कामना की। उन्होंने बताया कि घाटों पर व्रतियों से मिलकर उनसे देश और राज्य की उन्नति के लिए कामना की साथ ही तमाम श्रद्धालु भक्तों को शुभकामनाएं दी।