Add

  • BREAKING NEWS

    गुरु नानक देव पर 50 रुपए का सिक्का जारी, करतारपुर आने वाले श्रद्धालुओं को दिया जाएगा

    इस्लामाबाद. पाकिस्तान ने बुधवार को गुरु नानक देव पर 50 रुपए का सिक्का जारी किया है। यह विशेष सिक्का करतारपुर स्थित दरबार साहिब आने वाले श्रद्धालुओं को भी दिया जाएगा। पाकिस्तान सरकार ने यह गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के लिए किया है। प्रधानमंत्री इमरान खान ने फेसबुक पर सिक्के की फोटो शेयर की।

    सिक्के पर ‘‘550वीं जयंती समारोह श्री गुरु नानक देवजी 1469-2019’ लिखा है। गुरु नानक देवजी का जन्म पाकिस्तान में पंजाब प्रांत के ननकाना साहिब में 15 अप्रैल 1469 को हुआ था। इस साल 12 नवंबर को गुरु नानक देव जी का 550वां प्रकाश पर्व मनाया जाएगा।

    अमरिंदर सिंह जत्थे की अगुआई करेंगे

    इमरान खान पाकिस्तान की तरफ से और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत की ओर से 9 नवंबर को करतारपुर कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे। इसी दिन पहला जत्था करतारपुर रवाना होगा। मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह जत्थे की अगुआई करेंगे। गुरुद्वारे में कार्यक्रम के बाद जत्था वापस पंजाब आ जाएगा। गुरुनानक देव ने जीवन के अंतिम क्षण करतारपुर में ही गुजारे थे।

    भारत ने 575 लोगों की सूची पाकिस्तान को सौंपी

    भारत ने मंगलवार को गुरुद्वारा दरबार साहिब जाने वाले 575 लोगों की सूची पाकिस्तान को सौंप दी। पहले भारतीय जत्थे में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल और पंजाब के सांसद-विधायक भी शामिल हैं।

    DBApp



    आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
    Pakistan 50Rs Coin Guru Nanak 550th anniversary Kartarpur Corridor Guru Nanak Dev ji Coin


    from Dainik Bhaskar /national/news/pakistan-50rs-coin-guru-nanak-550th-anniversary-kartarpur-corridor-guru-nanak-dev-ji-coin-01675675.html

    Ads

    Bottom ads