वाटर मैन के नेतृत्व में जल संकट के समाधान के लिए एकजुट हुए लोग आम नागरिक जल पदयात्रा में लिया हिस्सा
गया ( प्रतिनिधि) 18.10.2019 शुक्रवार, व्याप्त पेयजल संकट के विरुद्ध सरकार के द्वारा चलाई जा रही मुहिम जल जीवन हरियाली धीरे-धीरे असर दिखाने लगा है। अब आम नागरिक सरकार की इस मुहिम से जुड़ने लगे हैं, ताकि पेयजल संकट का समाधान हो सके।
पूरे देश में वाटर मैन के नाम से प्रसिद्ध राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में लोगों ने जल पदयात्रा कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत सीता कुंड से हुई जहां से लोगों ने श्री सिंह के नेतृत्व में जल पदयात्रा निकाली। जल पदयात्रा सीता कुंड से शुरू होकर भुसुंंडा मोड़, गौरक्षणी, अबगिला होते हुए मानपुर प्रखंड के लखनपुर गांव पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने लोगों को जल संकट के कारणों और उसके निवारण के उपाय भी बताएं।
इस कार्यक्रम में डीएम अभिषेक सिंह, नगर आयुक्त सावन कुमार सहित काफी संख्या में शहर के प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थे
धनंजय सिन्हा

राष्ट्रीय सेवा योजना नेहरू युवा केन्द्र तथा स्काउट गाइड के कैडेट यात्रा को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।
धनंजय सिन्हा
9304612287