Add

  • BREAKING NEWS

    मंत्रोच्चार और गीतों से भक्तिमय हुआ फतेहपुर

    (फरीद खां )मां के मंत्रोच्चार और गीतों से फतेहपुर प्रखंड का शहरी और ग्रामीण इलाका पूरी तरह से भक्ति के रंग में रंग गया है। नवरात्र पर पूजा स्थलों, मंदिरों और घरों में दुर्गा सप्तशती पाठ गूंज रहा है। मंदिरों में पूजा के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लग रही है। नवरात्र के अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने व्रत भी शुरू किया है। नवरात्र के मौके पर क्षेत्र के प्रसिद्ध देवी मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए अहले सुबह से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। शाम में भी आरती के लिए मंदिरों में श्रद्धालु जुट रहे हैं।

    Ads

    Bottom ads