गया जिला के ईमामगंज प्रखंड के टॉउन हॉल में बुधवार को कृषि विज्ञान केन्द्र, मानपुर (गया) के द्वारा जल शक्ति अभियान सह कृषि मेला व प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन निदेशक मगध प्रमंडल आभांशु सी जैन, वैज्ञानिक राजीव सिंह, कृषि पदाधिकारी अशोक कुमार सिन्हा ईमामगंज प्रखंड विकास पदाधिकारी जय किशन कुमार ने संयुक्त रुप से दिप प्रज्ज्वलीत कर किया। इस दौरान कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिय वैज्ञानिक राजीव सिंह ने किसानों को कम पानी वाले धान की फसल व उसकी सिंचाई के बारे में जानकारी दी।

वहीं निदेशक मगध प्रमंडल आभांशु सी जैन कहा कि जल संरक्षण के लिए जल संसाधन बचाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बारिश का जल शुद्ध होता है। किन्तु सतर्कता न रखने के कारण जमीन पर आते आते इसमें कई प्रकार की अशुद्धियां घुलने का डर रहता है। इसके लिए कृषि विभाग के द्वारा विभिन्न प्रकार के योजना चलाकर जल संचय किया जा रहा है। इसमें चेक डैम, पौधरोपण और सूक्ष्म सिंचाई के लिए खेत का पानी खेत में रहने की योजना चलायी जा रही है। कम पानी में पैदा होने वाली फसल पर चर्चा किया। इस अवसर पर जिला कृषि पदाधिकारी अशोक कुमार सिन्हा ने खेत का पानी खेत में ही बचत करने के तरीके एवं जल संरक्षण के महत्व के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारी दी। प्रखंड कृषि समन्वयक पदाधिकारी बिरमनी पाठक ने खेती करने की कई महत्वपूर्ण जानकारी किसानों दी। इस मौके पर ईमामगंज प्रखंड विकास पदाधिकारी जय किशन कुमार, परियोजना निदेशक आत्मा गया शिवदत्त सिन्हा, प्रधाना वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र गया डा. एसबी सिंह, देवेन्द्र मंडल प्रवीण कुमार, डा.अनिल कुमार आदि वैज्ञानिकों ने भी महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस.अवसर पर रवि रंजन, संजय कुमार, नागेन्द्र कुुुमार, अस्मिता कुमारी, प्रभाात कुमार, शिवन प्रसाद, अर्जुन, अजय, पंकज कुमार आदि ग्रामीणो ने हिस्सा लिया।