गंगा व सोन घाटों पर धारा 144 लागू, शाम में नहीं चलेंगी नाव
आरा| सदर अनुमंडल क्षेत्र में पड़ने वाले गंगा व सोन नदी के घाटों पर नावों के सही परिचालन के लिए धारा 144 लागू कर दी कई है। उक्त कार्रवाई सदर एसडीओ अरुण प्रकाश ने की है। ऐसा गंगा घाटों पर नाविकों के द्वारा नाव परिचालन संबंधी मानकों का उल्लंघन करने के बाद किया गया है। इस आदेश के बाद अब नावों से ओवरलोडिंग कर यात्रियों को लेकर आने जाने पर रोक लग गई है। दिए आदेश में एसडीओ ने महुली गंगा घाट समेत अन्य घाटों पर पांच सौ मीटर की दूरी तक निशेधाज्ञा लागू की गई है। वहीं इस दौरान नावों पर जानवरों व वाहनों को यात्रियों के साथ परिचालन पर रोक लगा दी है। दूसरी तरफ शाम छह बजे के बाद नावों के अावागमन पर भी रोक लग गई है।