Add

  • BREAKING NEWS

    एक ही रात में तीन घरों में चोरी, 3 सिलेंडर व एक लाख के गहने उड़ाए, 2 चोर गिरफ्तार

    शहर में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार की रात मीरा टॉकिज के निकट वार्ड संख्या 18 में चोरों ने दो घरों का ताला तोड़कर तीन गैस सिलेंडर, करीब 5 हजार रुपए नकदी एवं अन्य सामानों की चोरी कर ली। जबकि वार्ड संख्या 15 में छठ पूजा पर घर गए डीओ कार्यालय मेंं प्रतिनियुक्त शिक्षक अशोक कुमार झा के घर में लगे ग्रिल को उखाड़कर चोरों ने एक लाख रुपए से अधिक गहनों की चोरी कर ली। वहीं सिलेंडर चोरी करने में शामिल दो चोरों को आसपास के लोगों ने दबोचकर पुलिस के हवाले किया है। दबोचा गया चोर अकबर और मंसूर जहांगीर बस्ती का ही रहने वाला है। तीनों पीड़ितों ने अलग अलग लिखित आवेदन पुलिस को दिया है।

    शिक्षक के घर हुई चोरी

    पहली घटना शिक्षक के घर में घटी। शिक्षक अशोक कुमार झा ने बताया कि वह वार्ड संख्या10 में विनय कुमार राय के घर में भाड़ा पर रहते हैं। छठ पर्व पर वह अपने पैतृक घर भरगामा के जयनगर चला गया था। रात में लौटा तो उसे घर में सारा सामान तितर बितर पाया गया। घर में रखे गोदरेज भी टूटा मिला। गोदरेज से दो भरी सोने के गहने, चांदी के गहने सहित कई अन्य सामान गायब पाए गए। छानबीन के क्रम में पाया कि चोरों ने खिड़की में लगे ग्रिल को उखाड़कर उसके अंदर में प्रवेश किया। घटना की सूचना उन्होंने नगर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही नगर थाना में पदस्थापित एसआई संजीव कुमार एवं अन्य पुलिस कर्मी घटना स्थल पर पहुंचकर घटना की छानबीन की।

    छठ के दौरान अधिवक्ता और शिक्षक के घर का भी उच्चकों ने ताेड़ा था ताला

    चोरी मामले में छानबीन करते पुलिस के अधिकारी।

    छठ के बाद से शहर में लगातार हो रही चोरी की घटना

    शहर में दीवाली और छठ के बाद से चोरी की घटनाओं में लगताार वृद्धि हो रही है। त्योहार के दौरान ही अधिवक्ता और शिक्षक के घर में चोरी की घटना हुई थी। उसके बाद मंगलवार को भी शहर के मार्केटिंग यार्ड स्थित स्टेट बैंक के शाखा में चोरी का असफल प्रयास किया गया था। चोरों ने बैंक के वेंटिलेटर को तोड़ कर सेप को काटने की कोशिश की थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस चोरी की सभी घटनाओं का उद्भेदन करने में नाकाम रही है। इस वजह से चारों का मनोबल दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है।

    साइकिल से सिलेंडर ले जा रहा चोर धराया, पुलिस को सौंपा

    जहांगीर बस्ती के तैयब आलम की प|ी सुबह में जब रसोई घर पहुंची तो ताला टूटा हुआ मिला। रसोई घर से दो गैस सिलेंडर भी गायब मिले। उन्होंने अपने पति को सूचना दिया। इसी क्रम में पता चला कि उनके पुत्र का पर्स भी गायब है। इसमें उसके पुत्र में सोने की रिंग और 5 हजार रुपए नकदी रखा था। सुबह में खोजबीन के क्रम मेंं जानकारी मिली कि अकबर नामक व्यक्ति साइकिल पर सिलेंडर लेकर जा रहा था। आसपास के लोगों के साथ जब अकबर को सिलेंडर के बारे में पूछा तो उसने बताया कि सिलेंडर मंसूर का है। जब मंसूर से पूछा तो उसने सिलेंडर के बारे में कुछ भी बताने से इंकार किया। स्थानीय लोगों ने जब दोनों से सख्ती से पूछताछ की तो दोनों ने चोरी में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर लिया। इसके बाद लोगों ने दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया।

    रसोई से गैस सिलेंडर उड़ाया

    मीरा टॉकिज के निकट जहांगीर बस्ती वार्ड संख्या 18 में सद्दाम अली की रात के करीब दो बजे नींद खुली तो उन्होंने अपने रसोई घर का ताला टूटा हुआ देखा। रसोई घर जाकर देखा तो गैस सिलेंडर गायब पाया। रात में ही वह अपने आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। लेकिन कुछ भी पता नहीं चला।



    Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
    Araria News - three houses stolen 3 cylinders and one lakh jewels blown in same night 2 thieves arrested


    from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QbhT0L
    via IFTTT

    Ads

    Bottom ads