Add

  • BREAKING NEWS

    सड़क दुर्घटना में 30 वर्षीय युवक गंभीर रुप से घायल

    ईमामगंज शेरघाटी जाने वाले मुख्य मार्ग पर विश्रामपुर पुल के पास बाइक सवार के अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल व्यक्ति को ग्रामीणों के सहयोग से ईमामगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। घायल की पहचान गया शहर के पुलिस लाइन निवासी शिव कुमार शर्मा के 30 वर्षीय पुत्र उज्जवल कुमार के रुप में की गई है। इस संबंध में सीएचसी के चिकित्सक डॉ. शैलेश कुमार ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल रेफर कर दिया गया।

    Ads

    Bottom ads