सर्पदंश से एक महिला की मौत
शनिवार को ईमामगंज प्रखंड के गणेशपुर गांव निवासी बिगन चौधरी की 40 वर्षीय पत्नी सावित्री देवी की मौत सर्पदंश के कारण हो गई। ग्रामीणों के अनुसार महिला को शनिवार को सांप ने काट लिया, जिससे वह बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में परिजन उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक चिकित्सा के बाद बेहतर इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां ले जाने के दौरान महिला की मौत हो गई।
जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक चिकित्सा के बाद बेहतर इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां ले जाने के दौरान महिला की मौत हो गई।