Add

  • BREAKING NEWS

    जदयु कार्यकर्ताओं द्वारा शाहिद रज़ा को विधानसभा प्रभारी बनने पर किया गया स्वागत

    रविवार को गया जिला की ईमामगंज प्रखण्ड जनता दल यूनाइटेड ने ईमामगंज प्रखण्ड के जगलाल भवन पथरा में कार्यकर्ताओं की आहूत बैठक हुई जिसमें विधानसभा प्रभारी शाहिद रज़ा का अभिनन्दन बुके देकर किया गया। ईमामगंज प्रखण्ड अध्यक्ष बृजनन्दन प्रसाद ने उन्हें शॉल दे कर सम्मानित किया।

    इसके अलावा राज्य परिषद सदस्य रौशन माँझी ने बैठक को सम्बोधित किया। साथ ही साथ पार्टी के अन्य कार्यकर्त्ता ने शाहिद रज़ा को प्रभारी बनाये जाने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा के ऐसे व्यक्ति की पार्टी में अवश्यकता थी, उम्मीद है कि इससे विधानसभा की प्रखण्ड इकाइयों को काफी मजबूती मिलेगी। वहीं शाहिद रज़ा ने पार्टी के कार्य से प्रेरित होकर प्रदेश युवा सचिव मसूद खान को धन्यवाद् दिया और कहा के पार्टी की मजबूती के प्रत्येक चुनौती को स्वीकार करता हूँ और हर संभव सामंजस्य स्थापित करके पार्टी को मजबूत बनाने कार्य करूंगा।

    Ads

    Bottom ads