करंट लगने से झूलसी युवती
ईमामगंज प्रखंड के पथरा गांव में शनिवार को एक युवती घर में काम करने के दौरान विद्युत तार की चपेट मे आने से झुलस गई। इस संबंध में युवती के पिता जगदीश पासवान ने बताया कि उनकी 14 वर्षीय पुत्री खुशबू कुमारी काम करने के दौरान विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आ गई, जिससे वह गंभीर रुप से झूलस गई। परिजनों ने आनन-फानन में घायल युवती को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, ईमामगंज में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक उसके इलाज में जुटे हैं।
