Add

  • BREAKING NEWS

    शादी का झांसा दे 6 माह तक किया यौन शोषण, महिला थाना में हुआ केस

    ताराबाड़ी थाना क्षेत्र में एक युवक ने गांव की एक युवती के साथ दुष्कर्म किया। युवती जब विरोध करने लगी तो युवक ने उसे जान से मारने की धमकी देकर चुप करा दिया। इसके बाद उसे शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ लगातार यौन शोषण करने लगा। युवती जब गर्भवती हो गई तो वह युवक पर शादी का दबाव बनाया। लेकिन युवक ने शादी करने से इंकार कर दिया। तब वह इस बात की जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजनों ने भी आसपास के लोगों को लेकर युवक पर शादी का दबाव बनाया।

    इसके बाद युवक एवं उसके परिजन शादी कराने से इंकार किया। यहां तक युवक के परिजनों ने युवती पर ही लांछन लगाते हुए जान से मारने की धमकी दी है। विवश होकर युवती अपने परिजनों के साथ महिला थाना पहुंचकर युवक एवं उनके दो अन्य परिजनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।

    दर्ज प्राथमिकी में युवती ने बताया कि छह माह पूर्व वह खेत से आ रही थी। गांव के ही मसूद नामक युवक ने जबरन उसे पकड़कर मकई के खेत में लेकर चला गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

    जब वह हल्ला मचाने लगी तो युवक ने उसे जान से मारने की धमकी दिया। जान मारने की धमकी से भयभीत होकर वह कुछ नही बोली। लेकिन इसके बाद भी युवक उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ यौन शोषण करता रहा।

    मकई के खेत में लेकर चला गया और उसके साथ दुष्कर्म किया



    Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


    from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2NPbpBK
    via IFTTT

    Ads

    Bottom ads