यादव महासभा ने एसपीजी सुरक्षा हटाए जाने पर जताई नाराजगी
13 नवंबर को रालोसपा निकालेगा आक्रोश मार्च
आरा| एनडीए सरकार की लचर व्यवस्था के खिलाफ रालोसपा 13 नवंबर को आक्रोश मार्च निकालेगा। जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि आक्रोश मार्च बस स्टैंड से निकाला जाएगा। धाेबी घटवा स्थित, यादव कम्पलेक्स में आक्रोश मार्च की तैयारी को लेकर बैठक की गयी। बैठक का संचालन जिला प्रधान महासचिव डॉ संजय यादव ने किया। बैठक में प्रदेश महासचिव संजय मेहता, नागेंद्र यादव, बाबू राम सिंह, यशवंत सिंह, दिनेश सिंह, विजय सिंह, रामबहादुर सिंह, रोहित कुशवाहा, राजकुमारी देवी, बबन सिंह, धर्मेंद्र यादव, अखिलेश राय, कार्तिक पांडेय, पंकज कुशवाहा व शंभूनाथ कुशवाहा सहित कई मौजूद थे।
प्रमंडल बनाओ मोर्चा ने की बैठक
आरा| प्रमंडल बनाओ मोर्चा ने राम जन्म भूमि व बाबरी मस्जिद मामलें पर आये फैसले तथा शाहाबाद प्रमंडल का गठन किये जाने को लेकर बैठक की। अध्यक्षता कृष्णाकांत तिवारी ने किया। संचालन अधिवद्यक्ता जनार्दन शर्मा व धन्यवाद ज्ञापन प्रांतीय सचिव आरके सेठी ने किया। वक्ताओं ने कहा कि भले ही हमारा संविधान धर्म निरपेक्ष हो।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2NZxWvw
via IFTTT