डुमरिया प्रखण्ड के 10 पैक्स का परिणाम घोषित, पाँच अपने पद पर बरकरार
चौथे चरण के पैक्स चुनाव के अंतर्गत डुमरिया प्रखंड के दस पैक्सों के हुए चुनाव का सोमवार के दिन हुए मतगणना के बाद परिणाम की घोषणा कर दी गई।
दस में पाँच पुराने और पांच नए अध्यक्ष चुने गए। दस में तीन पैक्सों के लिए निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। रविन्द्र कुमार सेवरा, रेणु सिंहा मंझौली तथा जयराम प्रसाद भोकहा पैक्स के लिए निर्विरोध चुने गए।
छकरबंधा पैक्स के लिए सत्येंद्र यादव, कोल्हुबार पैक्स के लिए लवकुश कुमार, महुड़ी पैक्स के लिए विविध भारती, काचर पैक्स के लिए विनोद यादव, भंगिया पैक्स के लिए अशोक कुमार, पनकरा पैक्स के लिए विजय प्रसाद तथा नारायणपुर पैक्स के लिए राजेश प्रसाद अध्यक्ष चुने गए।
सत्येंद्र यादव, विजय प्रसाद और जयराम प्रसाद ने जीत की हैट्रिक लगाई है। विनोद यादव और अशोक प्रसाद अपनी दूसरी पारी के लिए नाम दर्ज कराया है।
छकरबंधा पैक्स के लिए सतेंद्र यादव को 172 और उनके प्रतिद्वन्दी बालेसर यादव को 9 मत प्राप्त हुए। कोल्हुबार पैक्स के लिए लवकुश कुमार को 439 और उनके प्रतिद्वन्दी अवंति सिंह को 345 मत प्राप्त हुए। महुड़ी पैक्स के लिए विविध कुमार को 292 और उनके प्रतिद्वन्दी सचिदानंद कुमार को 149 मत प्राप्त हुए। काचर पैक्स के लिए विनोद यादव को 255 और उनके प्रतिद्वन्दी रामप्रसाद यादव को 214 मत प्राप्त हुए। भंगिया पैक्स के लिए अशोक कुमार को 190 और उनके प्रतिद्वन्दी जितेंद्र कुमार को 189 मत प्राप्त हुए। अशोक कुमार ने मात्र एक मत से चुनाव जीत लिया। पनकरा पैक्स के लिए विजय प्रसाद को 335 और उनके प्रतिद्वन्दी मदन प्रसाद को 217 मत प्राप्त हुए। नारायणपुर पैक्स के लिए राजेश प्रसाद को 323 और उनके प्रतिद्वन्दी रवि चन्द गुप्ता को 211 मत प्राप्त हुए।