Add

  • BREAKING NEWS

    ईमामगंज बाज़ार में एनआरसी और सीएए के पक्ष में विशाल जुलुस


    गया ज़िला के ईमामगंज थाना क्षेत्र के रानीगंज हाट बाज़ार से ईमामगंज बाज़ार होते हुए पसेवा, झरहा होते हुए डुमरिया मोड़ तक एनआरसी एवं सीएए के पक्ष में शांतिपूर्ण रूप से विशाल जुलूस निकाला गया जिसमें ईमामगंज प्रखण्ड सहित अन्य प्रखण्ड के भी प्रदर्शनकारी ने इस जुलूस में भाग लिया और पूरा ईमामगंज बाज़ार नारे से गूंज रहा था। एनआरसी और सीएए जल्द लागू करो, मोदी-अमित शाह आगे बढ़ो हम तुम्हारे साथ है, वर्दी पे जो पथ्थर फेंके-छात्र नहीं आतंकी है, पुलिस पे हमला करने वाले-छात्र नहीं आतंकी हैं, 

    आतंकीयों को ठोक दो- ठोक दो-ठोक दो इस तरह के नारे लगाए गए। जुलूस में शामिल लोगों से पूछने पर की आप किस पार्टी या नेता के आह्वान पर इस जुलूस में आये है तो लोगों ने बताया कि "हम अपने देश के हित में कार्य करने वाले मोदी-अमित शाह के समर्थन में और सीएए एवं एनआरसी के समर्थन में स्वेच्छा से इस जुलूस में सम्मिलित हुए हैं। इस जुलूस का आह्वान किसने किया नही मालूम मगर यह जुलूस देशहित में है इसलिए इसमें भाग लेने के लिए हमलोग आ गए।" सीएए एवं एनआरसी के बारे में पूछने पर की आप इसके विषय मे क्या जानते है? या इस एक्ट से क्या हानि या लाभ है? तो लोगों ने कहा कि मैं नेता या विद्वान तो नही हूँ मगर बस इतना ज्ञात हसि की हम में से कोई भी व्यक्ति किसी बाहरी व्यक्ति अर्थात घुसपैठिये के लिए अपनी जमीन देने को तैयार नही हैं। इस जुलूस में हजारों की संख्या में लोगों ने "We support NRC & CAA" का पोस्टर लेकर भाग लिया।

    Ads

    Bottom ads